लूट कारित करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्ग दर्शन में व क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, जनपद में घटित लूट के अपराधियो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु खोराबार पुलिस टीम को लगाया गया था जिसके क्रम मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 369/2023 धारा 323,392 भादवि संबंधित अभियुक्त इबारत अली पुत्र इशहाक अली सा0 जंगल केवटलिया थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से लूट की मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा की मोबाइल छिन लिया गया था जिसके संबंध वादी द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 369/2023 धारा 323,392 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. का0 अनुराग सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. का0 विरेन्द्र कुमार सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
