हत्या का प्रयास करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली गोरखपुर के निर्देशन में थाना तिवारीपुर की पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 253/19 धारा-353, 307, 34, 504, 336 भा0दं0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त महफूज अंसारी पुत्र सलाउददीन अंसारी निवासी ग्राम बसहिया बनवीरपुर थाना पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-
1. उ0नि0 विजय प्रताप ( चौकी प्रभारी सुरजकुण्ड ) थाना तिवारीपुर, गोरखपुर
2. का0 धनन्जय पाण्डेय थाना तिवारीपुर, गोरखपुर
3. का0 अमरजीत यादव थाना तिवारीपुर, गोरखपुर
