मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधीयो के नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में सहायक पुलीस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झंगहा द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-190/2023 धारा-147,452,323,504,506,308 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त संगम पासवान पुत्र पुरूषोत्तम निवासी भरोहिया थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. व0उ0नि0 देवी शंकर पाण्डेय थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. हो0गा0 बेचन निषाद थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
