यातायात पुलिस जनपद गोरखपुर के द्वारा सराहनीय कार्य
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर आज दिनांक 08.05.2023 को गंगेज चौराहा पर ड्यूटी में लगे ट्रैफिक के मुख्य आरक्षी आनन्द कुमार सिंह को चौराहे पर एक पर्स गिरा हुआ मिला जिसमें लगभग 7800 रुपया व कुछ कागजात, एटीएम आदि था । पर्स में मौजूद कागजात से पर्स धारक के बारे में पता किया गया एवं उनसे सम्पर्क कर उन्हें पर्स को सुपुर्द किया गया । पर्स पाकर पीड़ित द्वारा यातायात पुलिस को धन्यवाद कहते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
