पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ऑटो/ई रिक्शा चालकों को जागरूक करने हेतु चलाया गया अभियान
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर आज दिनांक - 08.05.2023 को पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा अपनी टीम के साथ शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जैसे यूनिवर्सिट चौराहा ,शास्त्री चौराहा , अंबेडकर , धर्मशाला पर जागरूकता अभियान चलाकर ऑटो / ई-रिक्शा के ड्राइवरों को जागरूक किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा लाउडहैलर के माध्यम से बताया गया कि ऑटो / ई-रिक्शा अपने वाहन में चालक सीट पर वांये-दाहिने सवारी न बैठाये इस से दुर्घटना की संभावना बढती है इसके साथ ही ई-रिक्शा एवं ऑटो में म्यूजीक सिस्टम लगाकर फूहड़ / भद्दे गाने ना बजायें एवं अपने वाहन से म्यूजिक सिस्टम हटा ले अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि ई-रिक्शा के चालकों द्वारा रात्रि के समय विना लाइट जलाये ही वाहन चलाते है जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है । ई-रिक्शा चालक रात्रि के समय ई-रिक्शा के लाइट को अवश्य जलाये । जो ऑटो / ई-रिक्शा अपने वाहन के आगे-पिछे बम्फर लगाये रहते है जिससे नम्बर प्लेट ढकी रहती है उन वाहन चालकों को बताया कि अपने वाहन के आगे-पीछे लगे बम्फर को हटवालें । इस अभियान में पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ क्षेत्राधिकारी यातायात व पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
