धोखाधड़ी कर गबन करने व गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में चोरी, लूट, धोखाधङी, टप्पेबाजी के अपराध पर अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष गीडा के कुशल निर्देशन में उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह मय हमराह का0 प्रमोद कुमार द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/2023 धारा 420,406,504,506 भा0द0सं0 सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनय कुमार यादव पुत्र मुंशी यादव निवासी खैरा नई बस्ती थाना कोतवाली जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – वादी मुकदमा द्वारा लिखित प्रार्थना के द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि प्रतिवादीगण द्वारा जमीन दिलाने के नाम पर वादी से छलपूर्वक कुल 16,50,000/- रूपये ले लिया गया । जिसमें न ही जमीन दिलाया गया और न तो रूपयो को वापस किया गया । पैसे की मांग करने पर गाली गुप्ता तथा धमकी दिया गया था । उक्त के संबंध में थाना गीडा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. का0 प्रमोद कुमार थाना गीडा जनपद गोरखपुर
