अवैध नशीले पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व अराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली जनपद गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष थाना राजघाट गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 शेरबहादुर यादव मय हमराह मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त छोटू साहनी पुत्र स्व उत्तम साहनी निवासी अमरूदबाग बेलमाता मंदिर के पास थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को 14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 206/2023 धारा 8/21 NDPS. Act. थाना राजघाट जनपद गोरखपुर पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- उ0नि0शेरबहादुर सिंह यादव चौकी प्रभारी टीपीनगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
2- हे0का0 हृदयेश कुमार सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।