Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने हेतु अवैध रुप से ब्लड का करोबार करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

 मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने हेतु अवैध रुप से ब्लड का करोबार करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 764/2023 धारा 419,420,336,308 भादवि व 19(क) मानव अंग एंव ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त 1. वसील खान पुत्र स्व0 सौकत अली निवासी जाफरा बाजार बिन्द टोला थाना तिवारीपुर जिला गोरखपुर 2.केशर देव पुत्र सुखई निवासी कम्हरिया खुर्द थाना फरेन्दा जिला महराजगंज को गिरफ्तार किया गया ।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि बीआरडी मेडिकल कालेज मे भर्ती मरीजो को अक्सर खून की आवश्यकता पड़ती है । ऐसे व्यक्तियों के अटेन्डेन्ट/तिमारदार/घर परिवार के लोगों की तलाश में खून की पूर्ति के लिये अवैध रुप से सक्रिय वसील खान पुत्र स्व0 सौकत अली निवासी जाफरा बाजार बिन्द टोला थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर व उनका साथी केशर देव पुत्र सुखई निवासी कम्हरिया खुर्द थाना फरेन्दा जिला महराजगंज रहते थे । बी0आर0डी मेडिकल कालेज में भर्ती एक मरीज को खून की आवश्यकता थी,  जिसपर उसके अटेन्डेन्ट से मोटी रकम तय करके खून उपलब्ध कराने हेतु एक मजदूर व्यक्ति को 6-7 हजार रुपये में एक यूनिट ब्लड देने हेतु तय किया गया था । उक्त व्यक्ति को इन लोगो द्वारा बताया गया कि वे लोग बी0आर0डी मेडिकल के कर्मचारी है और ब्लड बैंक में ले जाकर ब्लड निकलवाया गया । उस व्यक्ति को तय रकम न देकर मात्र 11 सौ रुपये देकर वसील व केशर उपरोक्त द्वारा भगा दिया गया । बाद में उसकी तबीयत खराब हो रही गयी । पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 764/2023 धारा 419,420,336,308 भादवि व 19(क) मानव अंग एंव ऊतक का प्रत्यारोपण अधि0 पंजीकृत किया गया । 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम-


1. निरीक्षक जय नरायण शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 विवेक मिश्रा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 

3. का0 पंकज कुमार  थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies