दुकान मे घुसकर चोरी का अपराध कारित करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान (कीमत लगभग 04 लाख रूपयें) बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय थाना गोला के नेतृत्व मे उप नि0 भूपेन्द्र तिवारी द्वारा मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 374/2023 व मु0अ0सं0 429/23 धारा 457,380,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अभिषेक पुत्र राजदेव निवासी ग्राम बिसरा थाना गोला जनपद गोरखपुर 2. धनन्जय निषाद पुत्र विशुनधारी निषाद निवासी ग्राम बिसरा थाना गोला जनपद गोरखपुर 3. नीरज कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम गोड़सरी थाना बांसगाव जनपद गोरखपुर 4. आशुतोष कुमार पुत्र शम्भू प्रसाद निवासी ग्राम बड़ाबन लमोहिया थाना बांसगाव जनपद गोरखपुर 5. दीपक साहनी पुत्र महेन्द्र साहनी निवासी ग्राम बिसरा थाना गोला जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 22.07.2023 को ग्राम बिसरा में स्थित डी0जे0 की दुकान में व दिनांक 13.08.2023 गोला कस्बा में स्थित डी0जे0 की दुकान से ताला तोड़ कर दुकान मे घुसकर एम्लीफायर व दुकान मे लगे सी0सी0टी0वी0 के डी0वी0आर0 व अन्य महंगे सामानों की चोरी की गयी थी ।
अपराध का तरीका- अभियुक्तो से पूछ-ताछ में ज्ञात हुआ कि अभिषेक डी0जे0 की दुकान की रेकी करता था इस बात का इत्मिनान करता था कि कौन सी दुकाने ऐसी है जहां पर डी0जे0 का ज्यादा सामान व महंगे एम्पलीफायर व साउण्ड सिस्टम है, उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर बाईक से रात मे दुकान पर जाते थे दुकान का ताला तोड़ कर दुकान में घुस कर महंगे एम्लीफायर व दुकान में लगे सी0सी0टी0वी0 के डी0वी0आर0 व अन्य महंगे सामानों की चोरी करते थे ।
बरामदगी का विवरण-
(1) 5 अदद एम्प्लीफायर मशीन
(2) 05 अदद LED लाईट 50 वाट की
(3) 05 अदद LED लाईट 120 वाट की
(4) एक बन्डल साउण्ड वायर
(6) एक अदद डीवीआर
(7) 04 आदद मोबाईल
(8) 02 आदद दो पहिया मोटर सायकिल घटना मे प्रयुक्त
नोट- उपरोक्त चोरी गये सामानो की लागत मुल्य करीब 04 लाख रूपयें
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 भूपेन्द्र तिवारी थाना गोला जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 चन्दन कुमार राय थाना गोला जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 देवप्रकाश यादव थाना गोला जनपद गोरखपुर
4. का0 भूपेन्द्र यादव थाना गोला जनपद गोरखपुर
5. का0 गुरु प्रसाद थाना गोला जनपद गोरखपुर
6. का0 अरुण कुमार थाना गोला जनपद गोरखपुर
7. का0 मृत्युंजय थाना गोला जनपद गोरखपुर
