हत्या का प्रयास करने के आरोप में 03 अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पिपराइच के नेतृत्व मे उ0नि0 रणजीत कुमार मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 689/2023 धारा 307/504/506 भादवि से सम्बन्धित 03 अभियुक्त 1.धर्मराज निशाद पुत्र रामसंत निषाद निवासी अहिरौली थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 2.अमर निशाद पुत्र लक्ष्मन निषाद निवासी हरसेवकपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 3. मो0 उस्मान पुत्र मो0 सुल्तान निवासी कठोलवा थाना डेड़इ जनपद सिद्धार्थनगर हाल पता सेमरा नंबर 02 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम-
1. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
2. का0 विपिन यादव थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
3. का0 दीपक यादव थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
