06 अदद चोरी की मोबाइल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 अविनाश कुमारमय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0 723/23 धारा 379 भादवि0 2. मु0अ0सं0 724/23 धारा 379 भादवि0 व 3. मु0अ0सं0 726/23 धारा 411/414 भादवि थाना गुलरिहा गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.मुकेश साहनी पुत्र रामहरि साहनी निवासी ग्राम सरैया बाजार थाना गुलरिहा गोरखपुर 2. सूरज कुमार पुत्र विक्रम निषाद निवासी भगवान खास नकहा नं0 2 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया एवं 3. 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा कब्जे से चोरी की 06 अदद मोबाइल बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अविनाश कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. का0 अग्निवेश कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
3. का0 राजू यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
4. का0 अशोक यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
5. का0 विनोद कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
