Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कूटरचित करेंसी का असली के रूप में प्रयोग करने, प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी व गबन के आरोप में 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लाख 85 हजार रुपया व अन्य कूटरचित सामाग्री, माल बरामद

 कूटरचित करेंसी का असली के रूप में प्रयोग करने, प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी व गबन के आरोप में 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लाख 85 हजार रुपया व अन्य कूटरचित सामाग्री, माल बरामद



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

                                 

गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी व टप्पेबाजी के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना खजनी, निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में प्रभारी स्वाट उ0नि0 सूरज सिंह, सर्विलांस सेल टीम व थाना खजनी पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 316/2023 धारा 419,420,406,120बी भादवि से सम्बंधित 01. दीपक कुमार पुत्र देवी प्रसाद हरिजन ग्राम टिकरी बुजुर्ग थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 02. रतन लाल चौहान पुत्र मोतीलाल चौहान निवासी पीड़िया थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 03. संदीप यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी ग्राम कटवर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 04. राजेन्द्र यादव पुत्र रामसरन यादव निवासी कठैइचाबिन्दन थाना खजनी जनपद गोरखपुर को 10 लाख 85 हजार रुपया नकद, 01 बण्डल 500 के नोट जिसमें बाहरी छोर पर असली नोट व आगे-पीछे बीच में चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया के नोट, 01 बण्डल 200 के नोट जिसमें बाहरी छोर पर असली नोट व आगे-पीछे बीच में चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया के नोट, दो अदद पीली धातु के सिक्के, 500 रूपये का एक व 100 रूपये के दो नकली नोट, 05 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 03 मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा 411, 489ख, 489ग भादवि की बढोत्तरी की गई । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 20.08.2023 को स्वर्णकार को असली पीली धातु का एक सिक्का वर्तमान सोना बाजार भाव से कम दाम में देकर विश्वास में लेकर, दिनांक 21.08.2023 को उनवल बाईपास थाना खजनी के पास 109 अदद पीली धातु के नकली सिक्के जो देखने में असली सोने के सिक्के प्रतीत होते है को देकर 12 लाख रुपया लेने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 316/2023 धारा 419,420,406,120बी भादवि पंजीकृत किया गया ।

              पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा नकली नोटो को खरीदकर मार्केट में असली के रुप मे चलाया जाता है तथा गिरोह बनाकर टप्पेबाजी की जाती है ।


गिरफ्तारी करने वाली टीम- 

1. प्र0नि0 राजेश कुमार थाना खजनी जनपद गोरखपुर

2. निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा प्रभारी एसओजी जनपद गोरखपुर मय टीम 

3. उ0नि0 सूरज सिंह प्रभारी स्वाट जनपद गोरखपुर मय टीम 

4. सर्विलांस सेल टीम जनपद गोरखपुर 

5. उ0नि0 राजेश कुमार यादव, थाना खजनी जनपद गोरखपुर

6. उ0नि0 जितेन्द्र यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर

7. उ0नि0 मणि प्रसाद थाना खजनी जनपद गोरखपुर

8. हे0का0 राजीव दूबे थाना खजनी जनपद गोरखपुर

9. का0 सुनील यादव, थाना खजनी जनपद गोरखपुर

10. का0 इम्तियाज अहमद थाना खजनी जनपद गोरखपुर

11. का0 ऋषिकेश ओझा थाना खजनी जनपद गोरखपुर

12. का0 विमलेश राम थाना खजनी जनपद गोरखपुर

13. का0 शुभम सिंह थाना खजनी जनपद गोरखपुर

14. का0 रविन्द्र वर्मा थाना खजनी जनपद गोरखपुर

15. का0 रविन्द्र यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर


नोट- घटना का सफल अनावरण/अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा 20 हजार रूपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies