ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित 03 व्यक्तियों के कुल ₹1,45,207 को साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर की टीम ने वापस दिलाया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा साइबर क्राइम के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम को लगाया गया था, जिसके क्रम में-
1. लिंक भेज कर गूगल पे के माध्यम से खाते से ₹ 75000 की निकासी किए जाने के संबंध में आवेदक श्री राज हर्ष निवासी पिपराइच थाना पिपराइच द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए संपूर्ण धनराशि ₹ 75000 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।
2. बैंक का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर क्रेडिट कार्ड से ₹ 63207 की धन निकासी कर लेने के संबंध में आवेदक श्री चंदन कुमार मित्तल निवासी मोतीराम अड्डा थाना झगहा गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए निकासी की गई संपूर्ण धनराशि आवेदक के क्रेडिट कार्ड में वापस कराया गया।
3. गूगल पे के माध्यम से पर ₹7000 की निकासी के संबंध में आवेदिका श्रीमती अनीता देवी निवासी सिंघड़िआ थाना कैंट गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए निकासी की गई धनराशि रुपए ₹7000.00 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।
बैंक खातों में पैसा वापस आने पर आवेदकगण उपरोक्त द्वारा साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर कार्यालय उपस्थित आकर पुलिस उच्चाधिकारी व साइबर सेल गोरखपुर पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया ।
पुलिस टीम का नाम-
1. निरीक्षक संदीप सिंह, प्रभारी साइबर क्राइम सेल
2. मुख्य आरक्षी शशि शंकर राय साइबर क्राइम सेल।
3. मुख्य आरक्षी शशिकांत जायसवाल साइबर क्राइम सेल।
4. मुख्य आरक्षी प्रद्युम्न जायसवाल साइबर क्राइम सेल
5. आरक्षी पंकज कुमार गुप्ता साइबर क्राइम सेल।
6. म0आ0 नीतू नाविक साइबर क्राइम सेल।

