थाना ए.एच.टी. जनपद गोरखपुर दिनांक 17.08.2023
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकने के अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश के क्रम मे तथा पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना ए.एच.टी. व हमराह टीम द्वारा थाना शाहपुर के सहयोग से रेलवे स्टेशन गोरखपुर चौकी क्षेत्र कौवाबाग से बिहार राज्य से भटक कर आए हुए एक नाबालिग बालक को लावारिस अवस्था में रेस्क्यू किया गया । रेस्क्यू किए गए बालक को चाइल्ड लाइन गोरखपुर में समस्त आवश्यक कार्यवाही हेतु दाखिल किया जा रहा है। उक्त बालक के परिजनों का पता लगाकर उनके परिजन को सूचित करते हुए नियमानुसार CWC के माध्यम से परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
रेस्क्यू करने वाले पुलिस टीम का विवरण
1 उ0नि0 सुनील कुमार गुप्ता थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
2 उ0नि0 विवेक रंजन चौकी प्रभारी कौवागाग थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3 उ0नि0 सत्य प्रकाश चौबे चौकी बाल कल्याण अधिकारी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
4 हे0का0 अखिलेश पटेल थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
5 का0 भीम यादव थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
