गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के मोबाइल नम्बर से गलत द्रान्जेक्शन का 50,000/- हजार रूपया वापस दिलाया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन मे, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में व0उ0नि0 रमेशचन्द्र कुशवाहा व म0उ0नि0 दीपशिखा रंजन मय टीम द्वारा गोरखपुर विश्व विद्यालय में संस्कृत एंव प्राकृत भाषा विभाग की प्रोफेसर के मोबाइल से आनलाइन गलत ट्रांजेक्शन के 50,000/- रुपयों को वापस कराया गया । प्रोफेसर द्वारा गोरखपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद कहा गया ।
