धोखाधडी से जमीन का बैनामा कराने व पैसे हड़पने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में व0उ0नि0 ज्योति नरायन तिवारी मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 245 /2023 धारा 328,323,504, 506,406,420,343,120बी भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त विशम्भर यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी ग्राम विशुनपुर खुर्द थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त विशम्भर यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी ग्राम विशुनपुर खुर्द थाना एम्स जनपद गोरखपुर लोगो के जमीन को चिन्हित करके उनके जमीनो को दिखावटी में ज्यादा कीमत लगाकर खरीदता थे, तथा उन्हे फर्जी चेक देकर सारे रुपये हड़प लेता थे ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
1. व0उ0नि0 ज्योति नरायन तिवारी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रिजवान अहमद थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. का0 संजय मौर्या थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
