धोखाधडी कर छल पूर्वक जमीन का बैनामा कराने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियुक्त के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय थाना गोला के नेतृत्व में उ0नि0 भूपेन्द्र तिवारी मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 320/2023 धारा 420,467,741,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त संगम यादव पुत्र स्व0 रामसिंगर उर्फ रामसिंगारे निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना गोला जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि प्रतिवादी संगम यादव पुत्र स्व0 रामसिंगर उर्फ रामसिंगारे निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना गोला जनपद गोरखपुर द्वारा अपनी जमीन को आवेदक के नाम रजिस्ट्री करना तथा पुनः प्रतिवादी द्वारा धोखाधड़ी करके उसी जमीन को अपने नाम से रजिस्ट्री करा लेना के संबंध में ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 भूपेन्द्र तिवारी थाना गोला जनपद गोरखपुर
2. का0 भूपेन्द्र यादव थाना गोला,जनपद गोरखपुर
3. का0 संगम कुमार थाना गोला जनपद गोरखपुर
