चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “चोरी व लूट” के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष एम्स मदन मोहन मिश्र के कुशल नेतृत्व में, उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना एम्स जनपद गोरखपुर द्वारा स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2023 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश निषाद उर्फ गोलू पुत्र जितेन्द्र निषाद निवासी रजही कैम्प शिव मन्दिर थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक अदद टुल्लू पम्प बरामद किया गया जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 411 भादवि की बढ़ोत्तरी क गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना एम्स, जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 प्रेम बहादुर सिंह थाना एम्स, जनपद गोरखपुर
