नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला सम्बंधी अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलीस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में उ0नि0 रमेश चन्द चौधरी मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 409/2023 धारा 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त धीरज गौड़ पुत्र बब्लू गौड़ निवासी गहिरा लाला टोला थाना झंगहा जनपद गोरखपुर थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रमेश चन्द चौधरी थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. का राजेश कुमार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
