Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन के केंद्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने की सभा

 नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन के केंद्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने की सभा




हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर एन जे सी ए एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन के केंद्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया, श्री गुमान सिंह एवं श्री बी सी शर्मा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संयुक्त रूप से संघ के स्टेशन स्थित केंद्रीय कार्यालय पर एक सभा किया। सभा में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा में बोलते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री विनोद राय ने कहा कि नई पेंशन योजना के विरोध एवं पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु एनएफआईआर के तय कार्यक्रमों के अंतर्गत इस विरोध सभा का आयोजन किया गया है। नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवे मैन के केंद्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया  का निर्देश है कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु लगातार धरना प्रदर्शन किया जाए। महामंत्री विनोद राय ने कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि लगातार धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हो एवं अपनी एकता का प्रदर्शन करें, हमारी एकता और हमारी ताकत है। आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारी निर्णायक भूमिका निभाएंगे इसलिए सरकार को पुरानी पेंशन बहाली हेतु शीघ्र एवं ठोस कदम उठाने चाहिए। सरकार को पांच राज्यों में अपनी हार से सबक लेना चाहिए। संघ के अध्यक्ष श्री माधव शर्मा ने सभी कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हम सभी एकता बनाए रखेंगे तभी पुरानी पेंशन की बहाली संभव हो सकेगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष श्री रुपेश श्रीवास्तव ने राज्य एवं केंद्र कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि पेंशन की लड़ाई में राज्य सरकार के कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर एन जे सी ए एवं एनएफआईआर के साथ खड़े हैं एवं उनके दिशा निर्देशों के पालन में धरना और प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे जिससे वर्तमान सरकार की चेतना जागृत हो और सरकार पुरानी पेंशन की बहाली हेतु ठोस कदम उठाए। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एके सिंह, मनोज द्विवेदी , रामकृपाल शर्मा ,आर पी भट्ट ,डी के तिवारी, देवेंद्र प्रताप यादव, कौशल सिंह, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी ,ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जयप्रकाश सिंह, आर डी सिंह,युवा अध्यक्ष देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, एबी पांडे ,एस के गोस्वामी, अजय त्रिपाठी,राकेश श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के डॉ महेंद्र राय, तारकेश्वर शाही, मदन मुरारी शुक्ला, ओंकार नाथ राय, फुलई पासवान, अशोक पांडे, इजहार अली, राजेश सिंह, कनिष्क गुप्ता, राम जी, अभिषेक सिंह इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies