गोरखपुर पिपराइच मार्ग पर अचानक गिरा पाकड़ का पेड़
गोरखपुर जंगल धूसड़ तिनकोनिया रेंज के तिनकोनिया बिट में तुर्रा बाजार के समीप शनिवार की शाम को अचानक एक पाकड़ का पेड़ गिर गया । मौके पर पहुंचे बीट प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के वजह से लगभग 50 वर्ष पुराना पाकड़ का पेड़ गोरखपुर पिपराइच मार्ग पर तुर्रा बाजार के समीप स्थित रामपुर के पास अचानक गिर गया । वन दरोगा अजीत सिंह ने बताया कि मार्ग पर पेड़ गिरने पर थोड़े देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ था लेकिन कोई घायल नही हुआ है ।

.jpeg)