Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राखी बंधवाकर देश की रक्षा के साथ साथ बहनों को सुरक्षा का दिया भरोसा। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने बहनों से बंधवाई राखी

 सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने बहनों से बंधवाई राखी




राखी बंधवाकर देश की रक्षा के साथ साथ बहनों को सुरक्षा का दिया भरोसा।


हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है। जो एक कच्चे धागे से बंधा वह रिश्ता है जो मजबूती के साथ सांसें थमने तक कायम रहता है। आईये लिए चलते हैं आपको क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर जहां रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उमंग और खुशी के साथ मनाया गया। इस दौरान वहां सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। बताते चलें कि वहां क्षेत्रक मुख्यालय के प्रांगण में उप महानिरीक्षक श्री राजीव राणा की अगुआई में श्रावणी पूर्णिमा पर रक्षा बन्धन का त्यौहार मनाया गया। वहां उपस्थित सभी लोगों द्वारा भारत माता की जय जयकार के नारे बुलंद किए गए। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट रिश्ते का वर्णन भी किया गया। वहां मौजूद उप महानिरीक्षक श्री राणा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के एक दूसरे पर विश्वास व प्रेम का पर्व है।  हम बल के सभी कार्मिक भले ही अपने-अपने घरों से दूर हैं। लेकिन एक विश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। तथा आप लोगों के स्नेह और अपार विश्वास के साथ आप लोगों के दिलों में रहते हैं। उन्होंने बहनों को उनकी रक्षा मरते दम तक करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूरा माहौल भावपूर्ण और स्नेह से भर गया। उन्होंने कहा कि बहनों के प्रेम को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम सभी बल के सदस्य हमेशा प्रयासरत रहेंगे। राखी से सजाई एसएसबी जवानों की कलाई पर्व को ब्रह्मकुमारी केंद्रो से बहन सुनीता के नेतृत्व में आयी बहनों एवं पूर्व मेयर गोरखपुर नगर निगम, डॉक्टर सत्या पाण्डेय के नेतृत्व में आई बहनों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा एसएसबी जवानों के कलाइयों पर राखी बांधकर देश रक्षा के साथ साथ बहनों की रक्षा का भी संकल्प लिया। वहीं भारत- नेपाल सीमा पर देश की सुरक्षा में लगे जवान स्नेह के डोर में बंधकर भावुक हो उठे। कार्यक्रम का संचालन श्री जय प्रकाश, द्वितीय कमान अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय ने किया। इस मौक़े पर क्षेत्रक मुख्यालय के सभी अधिकारी यू पी गुप्ता अधिशासी अभियंता, सुहेल आलम उप कमांडेंट, अभिषेक सिंह परिहार सहायक कमांडेंट, गजेन्द्र सिंह सहायक कमांडेंट उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नगर निगम गोरखपुर के कई सभासद भी मौजूद रहे। ओर कार्यक्रम में गोरखपुर मीडिया की व्यापक सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies