Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

साथी हाथ बढ़ाना" नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के साथ नगर आयुक्त ने किया बैठक

साथी हाथ बढ़ाना"  नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के साथ नगर आयुक्त ने किया बैठक



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर आज  नगर निगम सभागार मेंनगर निगम  के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु "साथी हाथ बढ़ाना" कार्यक्रम के तहत नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों एवम नगर निगम के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में समस्त अपर नगर आयुक्त, समस्त सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक जलकल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सहायक अभियंता जलकल, सहायक अभियंता पथप्रकाश एवम नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

1. सर्वप्रथम नगर निगम समन्वय समिति द्वारा विभिन्न वाहन स्टोर में पड़े खराब निष्प्रयोज्य वाहनाे एवम जलकल तथा पथप्रकाश विभाग में पड़े स्क्रैप के नीलामी की मांग की गई। नगर आयुक्त द्वारा प्रभारी अधिकारी वाहन, महाप्रबंधक जलकल एवम प्रभारी अधिकारी पथप्रकश को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

2. बैठक के दौरान इस बात को संज्ञान में लाया गया की नगर निगम के कई लिपिक नोटिंग/ड्राफ्टिंग एवम टाइपिंग आदि कार्यों में दक्ष नहीं हैं। नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया की नगर निगम के ऐसे लिपिको का 2 या 3 ग्रुप बनाकर  नोटिंग/ड्राफ्टिंग एवम टाइपिंग आदि कार्यों में दक्ष बनाने के लिए ऑफिस टाइम के बाद प्रतिदिन 5 से 6 बजे तक 3 माह का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम चलाया जायेगा।

3. बैठक के दौरान नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के सभी संवर्गो के पदोन्नति के पदों पर नियमित पदोन्नती सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies