Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फूड विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर लिए नमूने माल, रिटेल स्टोर रेस्टोरेंट पर की गई कार्रवाई

 फूड विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर लिए नमूने


माल, रिटेल स्टोर रेस्टोरेंट पर की गई कार्रवाई





तेल मसाला समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 21 नमूने संग्रहित का जांच हेतु भेजा गया


हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर । सहायक खाद्य आयुक्त कुमार गुंजन के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है । टीम ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रेस्टोरेंट में पाई जा रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण के लिए निरीक्षण किया गया।  टीम ने गोरखनाथ रोड स्थित मिस्टर सैफ रेस्टोरेंट का निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रख रखा तथा किचन में कई कर्मियों को पाए जाने पर रेस्टोरेंट को सुधार का नोटिस जारी किया गया है टीम ने पनीर में मिलावट का संदेह होने पर नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला हेतु भेजा गया है। वही देवरिया बाईपास लखनऊ रोड स्थित बाटी चोखा रेस्टोरेंट का टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के किचन में खाद्य पदार्थों के निर्माण तथा पानी निकासी की व्यवस्था में कमियां पाई गई।  रेस्टोरेंट संचालक को कर्मियों को दूर करने के लिए नोटिस दिया गया है । मौके पर घी की गुणवत्ता में संदेह होने पर नमूना लेकर जांच हेतु भेजा गया है रेस्टोरेंट में मौके पर पाए गए एक्सपायरी मसले को नष्ट करा दिया गया । कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम, उमाशंकर सिंह, विजयानंद सिंह, कमल नारायण सिंह, आशुतोष कुमार व नरेंद्र कुमार शामिल रहे।

सहायक खाद्य आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न मॉल ,रिटेल स्टोर में छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने कुल 19 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें स्पेंसर सिटी मॉल से सौफ,सरसों का तेल, तिल का तेल, सब्जी मसाला, अरहर की दाल, चने की दाल, हल्दी पीस और मीट मसाले के नमूने लिए गए हैं । वहीं रिलायंस रिटेल स्टोर सिनेमा रोड से अरहर की दाल, मिर्च पाउडर, दाल मखनी मसाला, ऑर्गेनिक सरसों तेल, गुड लाइफ सरसों तेल, रिफाइड सोयाबीन तेल, मसूर दाल, कच्ची धनी सरसों का तेल का नमूना लिया गया । रिलायंस रिटेल लक्ष्मीपुर गोरखनाथ से मसूर की दाल, कच्ची धनी सरसों के तेल के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर डॉक्टर श्रीनिवास डॉक्टर आशुतोष अंकुर मिश्रा विजयानंद राधेश्याम समेत आदि लोग उपस्थित रहें। इन नमूने को संग्रहित करके प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies