Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गैंग बनाकर संगठित अपराध करने वाले 05 अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

 गैंग बनाकर संगठित अपराध करने वाले 05 अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करने हेतु  पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में, एवं प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा द्वारा गैंग लीडर प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया राकेश यादव पुत्र स्व0 पारसनाथ यादव निवासी झुंगिया बाजार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर व गैंग के 04 अन्य सदस्य (सहअभियुक्त) 1.दिनेश यादव पुत्र बृजनाथ यादव निवासी जंगल छत्रधारी टोला शाहगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर 2.आकाश उर्फ मन्टू कन्नौजिया पुत्र राम प्रसाद कन्नौजिया निवासी जंगल छत्रधारी टोला लालगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर 3.बेचू यादव पुत्र स्व0 पंचम यादव उर्फ साधु निवासी जंगल छत्रधारी टोला शाहगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर 4.धनेश यादव पुत्र बृजनाथ यादव निवासी जंगल छत्रधारी टोला शाहगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर, जिसका एक विधि विरूद्ध गैंग है । उक्त गैंग का लीडर राकेश यादव स्वयं है जो अपने गिरोह के 04 अन्य सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर हत्या/लूट/अपहरण जैसे जघन्य अपराध कारित करते है । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर राकेश यादव व गिरोह के 04 अन्य सदस्य के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 809/23 धारा 3(1) उत्तरप्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम- 1986 पंजीकृत किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies