Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर सारण वन प्रमंडल ने शहीदों को किया स्मरण

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर सारण वन प्रमंडल ने शहीदों को किया स्मरण



सारण, छपरा 11 सितम्बर : सारण वन प्रमंडल छपरा अंतर्गत राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वन प्रमंडल पदाधिकारी छपरा, रेंजर छपरा एवं वन प्रमंडल के अन्य कर्मचारियों ने वन एवं वन्य प्राणियों के रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वनकर्मियों एवं अधिकारियों के बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद वनकर्मियों एवं अधिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी राम सुंदर ने बताया कि राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण महत्व स्थान रखता है। यह वन कर्मियों के सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है और हमारे वनों की सुरक्षा के लिए और अधिक कड़े उपायों की आवश्यकता पर जोर देता है।

     इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी छपरा ने गड़खा प्रखंड के फुरसतपुर से मजलिसपुर पथ किनारे शांतिकुंज पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ पौधारोपण कार्य किया एवं उपस्थित बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा की प्रेरणा दी। साथ ही पर्यावरण से होने वाले फायदों की विस्तृत जानकारी दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies