नाबालिग का व्यपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पिपराइच के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 सोनेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 738/2023 धारा 363/323/376भादवि व 5/6 पाक्सो से सम्बन्धित अभियुक्त सैफ अली पुत्र गुलजार अली निवासी चकजलाल थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तारी किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार की टीम-
1. व0उ0नि0 सोनेन्द्र सिंह थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 ओम प्रकाश यादव थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
3. आरक्षी गौरव शुक्ला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
4. आरक्षी धीरज सोनी थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर