Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान का आवाहन किया गया है।

 


संभल (बहजोई)30 सितंबर 2023स्वच्छ शहर और गांव बनाने हेतु सार्वजनिक कार्यों को प्रेरित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान का आवाहन किया गया है।




जो बापूजी के लिए उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर एक स्वच्छांजलि होगी। इस स्वच्छता अभियान का मुख्य फोकस कूड़ा करकट वाले संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर वास्तविक रूप से सफाई गतिविधियों को करने पर होगा ताकि उसके बाद गांव शहर स्वच्छ दिखें। 

      स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 1 तारीख 1 घंटा स्वच्छता के लिए कार्यक्रम जनपद संभल में हर गांव एवं हर नगर निकाय में आयोजित किया जाएगा। जनपद में प्रमुख कार्यक्रम मुरादाबाद बाईपास चंदौसी से बदायूं चुंगी तक प्रस्तावित है इस कार्यक्रम में माननीय मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास ,राजनीतिक पेंशन, एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ़ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश श्री धर्मपाल सिंह जी एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए नामित नोडल अधिकारी मंडलायुक्त मुरादाबाद श्री आंजनेय कुमार सिंह जी प्रतिभाग करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies