हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बांसगाँव चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 637/2023 धारा 302 भादवि में वांछित अभियुक्त श्यामदुलारे यादव पुत्र स्व0 मुनेश्वर यादव निवासी ग्राम मझगांवा (बहीडाडी) थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 प्रमोद सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
3. का0 मोहित सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
4. हे0म0का0 संगीता सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर