Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मिशन शक्ति फेज 4 का किया शुभारंभ*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मिशन शक्ति फेज 4 का किया शुभारंभ*




 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में मिशन शक्ति फेज 4 का देखा गया सजीव प्रसारण

   

मंडी समिति स्थित पुलिस लाइन बहजोई से मिशन शक्ति जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


संभल (बहजोई) 14 अक्टूबर 2023


मिशन शक्ति फेज 4 के अंतर्गत आज मंडी समिति पुलिस लाइन बहजोई से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें महिला पुलिस कांस्टेबल, बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका,  आईसीडीएस विभाग से आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा स्वास्थ्य विभाग से कार्मिक महिलाएं शामिल हुईं। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने दो पहिया एवं चार पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बहजोई से निकलकर चंदौसी होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई पहुंची। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरन्नुम रजा, क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक तिवारी एवं यातायात प्रभारी क्षेत्राधिकारी पंकज लावानिया, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।


 इसके उपरांत रैली का समापन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया

     

    कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लखनऊ में मिशन शक्ति फेज 4 का शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा समूह की महिलाएं, महिला आरक्षी एवं महिला निरीक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग की कार्मिक महिलाएं तथा शिक्षा विभाग की अध्यापिकों की उपस्थिति में अवलोकन करते हुए सुना गया। 

   इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती गुलाब देवी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला एक ऐसी शक्ति है जिसको ईश्वर ने हर पीड़ा सहन करने की क्षमता दी है। महिला से ज्यादा पीड़ा सहन करने की क्षमता किसी में नहीं है इसलिए वह जननी भी कहलाती है। महिला अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने अस्तित्व को कायम रखती है इसलिए देवी भी कहलाती है सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। माननीय मंत्री जी ने सरकार की सभी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया।

   कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग की कार्मिक महिलाएं, शिक्षा विभाग की अध्यापिकाएं एवं विद्यालय की उत्तम अंक पाने वाली छात्राओं को माननीय मंत्री जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ बनियाखेड़ा रचना यादव के द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव, जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ,समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधिगण एवं महिला शक्ति उपस्थित रहे। 

   

  

 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies