घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल के नेतृत्व में उ0नि0 रामजी गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 696/2023 धारा 380/452 भादवि से संबंधित अभियुक्त राजन चौहान पुत्र सत्यनराण चौहान निवासी बैजलपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर हाल पता किशुन लाल का मकान ग्राम मिर्जापुर थाना रामगढताल गोरखपुर को चोरी के 02 अदद साड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 रामजी गुप्ता, थाना रामगढ़ताल,जनपद गोरखपुर
2.उ0नि0 बब्बन प्रसाद वर्मा थाना रामगढताल गोरखपुर
3.कां0 हरिकिशुन यादव, थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
