चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 अदद मोबाइल बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 425/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त प्रिंस तिवारी पुत्र रमेश तिवारी निवासी पिपरा वर सिवान थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को चोरी के 02 अदद मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गई । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
2- कां0 सत्यप्रकाश यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
3- कां0 प्रवीण राव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
