चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी /लूट के अपराधों पर अंकुश लगानें एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में, उ0नि0 अवनीश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी नगर निगम मय टीम द्वारा मय टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 392/23 धारा 379 भा0द0सं0 बढोत्तरी धारा 411 भा0द0सं0 का वांछित अभियुक्त अभिषेक त्रिपाठी पुत्र देवेन्द्र त्रिपाठी निवासी 135X रामनगर कालोनी नियर शाक्षी पैलेस थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी की मोबाइल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अवनीश पाण्डेय चौकी प्रभारी नगर निगम थाना कोतवाली गोरखपुर
2. कां0 मिथिलेश यादव थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
3. कां0 मंजीत कुमार थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
