Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध रूप से संचालित अस्पताल में लापरवाहीपूर्वक कृत्य द्वारा गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध रूप से संचालित अस्पताल में लापरवाहीपूर्वक कृत्य द्वारा गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर गौरव ग्रोवर जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में , थानाध्यक्ष चिलुआताल संजय कुमार मिश्रा के नितृत्व में, व0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार द्वारा मय फोर्स के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 599/2023 धारा 304,420 भा0द0सं0 व 15 (2)/(3) इण्डिनय मेडिकल काउन्सिल एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. वरूण जायसवाल उर्फ अनूप जायसवाल पुत्र शम्भूनाथ जायसवाल निवासी बघौली थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर व 2.  विक्की कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गुलरिहा बाजार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-


1. वरि0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार  थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

2. हे0कां0 विनोद यादव  थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 

3. कां0 अनिल चौहान थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

4. कां0 धर्मेन्द्र यादव थाना चिलुआताल गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies