Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

06, 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 को युवा महोत्सव का होगा आयोजन

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


06, 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 को युवा महोत्सव का होगा आयोजन



युवा महोत्सव के सफल संचालन हेतु समितियों को आवंटित कार्यों का ससमय गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करने के दिये गये निदेश


 सारण, छपरा 29 नवम्बर : जिलाधिकारी श्री अमन समीर के द्वारा बताया गया कि निदेशक, सांस्कृतिक कार्य, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेशानुसार राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 06, 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 बीच आयोजित किया जाना है। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बिहार राज्य के सभी जिलों के चयनित प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार / दलों की भागीदारी होगी। राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में लगभग 1500 से 2000 लगभग कलाकारों की भागीदारी संभावित है। राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंने हेतु सारण जिला में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कर समूह गायन, समूह लोकनृत्य, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, हारमोनियम वक्तृता (हिन्दी, अंग्रेजी) इत्यादि विधाओं की प्रतियोगिता में चयनित युवाओं को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने हेतु भेजा जाएगा। 

      जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु वरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं। आयोजन समिति के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु अपर समाहर्ता, सारण, छपरा को वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। निदेशक, लेखा प्रशासन स्वनियोजन, डी०आर०डी०ए०, सारण, छपरा को प्रभारी पदाधिकारी, एवं जिला नजारत शाखा, सारण, छपरा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। आयोजन समिति द्वारा राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2023 के आयोजन हेतु कार्ययोजना प्रारूप तैयार कर, योजना के अनुसार उत्सव के सफल क्रियान्वयन का अनुश्रवण करना है। स्वागत, उद्दघाटन एवं समापन समिति के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सारण, छपरा श्रीमती प्रियंका रानी को बनाया गया है। इस समिति के सहायतार्थ अन्य वरीय पदाधिकारियों को सदस्य के रुप में मनोनित किया गया है। स्वागत, उ‌द्घाटन एवं समापन समिति के सदस्यों को विभागीय निदेशानुसार राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2023 के उद्घाटन का कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया है। उ‌द्घाटन समारोह में स्वागत गान की तैयारी एवं व्यवस्था जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण, छपरा द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। स्वागत गान / नृत्य की प्रस्तुति हेतु लोक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति की व्यवस्था जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी. एस, सारण छपरा करायेंगी।

         निबंधन-सह-आवासन समिति के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सारण, छपरा को बनाया गया है जबकि जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सारण, छपरा इस समिति के नोडल पदाधिकारी होंगे। निबंधन-सह-आवासन समिति राज्यस्तरीय युवा उत्सव में आने वाले महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर आवासन की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे प्रतिभागियों के निबंधन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों ससमय पूर्ण कर लेने हेतु समिति को निर्देशित किया गया है। इसके अलावे इस समिति के अन्य दायित्वों की जानकारी दे दी गयी है।

             भोजन समिति के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सारण, छपरा वरीय प्रभारी बनाया गया है। जबकि जिला अपूर्ति पदाधिकारी, सारण, छपरा-नोडल पदाधिकारी होंगे। समिति भोजनादि, पेयजल की व्यवस्था में विशेष सतर्कता के साथ सुनिश्चित करेंगे कि भोजन सुपाच्य, स्वच्छ एवं गुणवतापूर्ण हो तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि नास्ता, लंच एवं डिनर इत्यादि निर्धारित मीनू के अनुसार हो। सभी आवासन स्थलों पर एक ही तरह का भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। प्रतिभागियों को भोजन कूपन के माध्यम से दी जाएगी।

       आमंत्रण, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार समिति के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सारण, छपरा होगी। राज्यस्तरीय युवा उत्सव-2023 में आने वाले पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों के लिए आमंत्रण, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करने लिए इस समिति का गठन किया गया है साथ ही पुरस्कार वित्तरण हेतु पुरस्कार स्वरूप अवार्ड एवं शील्ड का उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। परिवहन समिति राज्यस्तरीय युवा उत्सव में आने वाले एवं प्रतिभागियों को आवासन स्थल तक आन…

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies