वन से लकड़ी तस्करी करने वाले गैंगस्टर की लगभग 60 लाख रूपए की सम्पत्ति को जब्त किया गया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैंम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज तथा तहसीलदार कैम्पियरगंज व राजस्व विभाग की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 047/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वन से लकड़ी तस्करी करने वाले अभियुक्त राजू उर्फ राजीव यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी गेरुई बुजुर्ग थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर के परिजनों के नाम से अपराध से अर्जीत सम्पत्ति (मकान, जमीन व अन्य रिहायसी सामान) की जिलाधिकारी जनपद गोरखपुर के आदेश अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं सामाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम,1986 के तहत जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रूपए हैं।
जब्तीकरण करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. तहसीलदार कैम्पियरगंज हर्षवर्धन व अन्य राजस्व विभाग की टीम
3. चौकी प्रभारी बलुआ सुशील सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
4. चौकी प्रभारी करमैनी कृष्ण कुमार सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
5. उपनिरीक्षक विकास मिश्रा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
6. कांस्टेबल रामवृक्ष थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
7. कांस्टेबल कुंदन कुमार थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
8. कांस्टेबल नितेश यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
9. कांस्टेबल मनीष मौर्य थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
10. कांस्टेबल अंकित यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
11. कांस्टेबल मनीष कुमार त्रिपाठी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
12. कांस्टेबल उत्कर्ष थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
13. महिला आरक्षी अंकिता थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर