दुष्कर्म का अपराध कारित करने के आरोप मे एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बड़हलगंज के निकट पर्यवेक्षण में, थाना बड़हलगंज की मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 781/2023 धारा 376/ 354सी/506 भा0दवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त इसराईल उर्फ लाला पुत्र अनवर अली निवासी सेमरी थाना गोला जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. संतोष कुमार सिंह थानाध्यक्ष बडहलगंज जनपद गोरखपुर
2. कां0 विभू यादव थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर
3. कां0 राहुल मौर्या थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर
4. कां0 उपेन्द्र यादव थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
