Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी हड़ताल तय, चाहे क्यों न जेल ही जाना पड़े - रुपेश

 पीआर के एस कार्यालय पर केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद कर कहा कि


    समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी हड़ताल तय, चाहे क्यों न जेल ही जाना पड़े - रुपेश



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर 26 नवंबर पी आर के एस कार्यालय पर एक कार्यक्रम में शामिल एन जे सीए एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि लगभग संतानबे फीसदी केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों ने सहमति मतदान कर अब मन बना लिया है कि यदि समय रहते सरकार ने वर्षों से आंदोलनरत कर्मचारियों का सम्मान नहीं किया अर्थात पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी हड़ताल निश्चित है,भले ही सरकार की दमनकारी नीतियों से जेल भरना पड़े। अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर रुपेश कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय व पंडित श्याम नारायण शुक्ल महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों ने एकसाथ कहा कि हम सरकार से बार बार अपील कर रहे हैं कि कर्मचारियों को सेवा के बदले सम्मान चाहिए न कि भीख मांग रहे हैं। फिर भी सरकार यदि अपना अहंकार छोड़ पुरानी पेंशन बहाली नहीं करती है तो अब आर पार की लड़ाई तय है, और वोट की चोट सरकार को भारी पड़ेगी। रामराज्य का सपना पूरा करना है तो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी होगी।

      कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुपेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह,देवेश सिंह, दीपक चौधरी, अभय त्रिपाठी, कुलदीप मणि, निशिकांत, राहुल, विकास, सुनील, बंटी श्रीवास्तव फुलई पासवान, प्रभुदयाल सिंह  सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies