Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध रिवाल्वर .32 बोर मय 05 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 चार पहिया वाहन बरामद

 हम भारती न्यूज़

 झूठ का पर्दा हटाने सच्चाई का साथ देने शकील खान विनय गुप्ता की रिपोर्ट

थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध रिवाल्वर .32 बोर मय 05 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 चार पहिया वाहन बरामद



(प्रयागराज) थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त राहुल केसरवानी पुत्र घनश्याम केसरवानी निवासी-176/10 लूकरगंज थाना खुल्दाबाद जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 11.12.2023 को संगम पैलेस वाले रास्ते में के0के0 सेल्स के पास से थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 01 अवैध रिवाल्वर .32 बोर मय 05 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 01 चार पहिया वाहन (बलेनो कार) रजि0 नं0-UP16DD1495, थाईलैण्ड देश का 01 नोट जिसपर 20 अंकित है, नेपाल देश के 03 नोट जिसपर 10 अंकित है, नेपाल देश का 01 नोट जिसपर 50 अंकित है व नेपाल देश का 01 नोट जिसपर 5 अंकित है बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-440/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया व उपरोक्त चार पहिया वाहन (बलेनो कार) का धारा 207 एम0वी0 एक्ट अन्तर्गत सीज किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies