हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्मान पाकर गदगद हुए किसान बोले जैविक खेती का देंगे बढ़ावा
दैनिक जागरण के यशस्वी किसान सम्मान महोत्सव में डीएम के साथ ही एसपी ने यशस्वी किसानों को किया सम्मानित
श्री कृष्ण राधा की नृत्य का आयोजन देख प्रफुल्लित हुए किसान
--------
संभल :दैनिक जागरण का दो दिवसीय यशस्वी किसान सम्मान महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को शहर के एमजीएम पीजी कॉलेज में किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों के लगे स्टाल के साथ किसानों से जुड़े कृषि यंत्र, खाद एवं बीज की जानकारी के साथ ही पैदावार बढ़ाने के तरीके की जानकारी दी गई। उत्पादन व जैविक खेती के जरिए कीर्तिमान बना रहे किसानों का सम्मान भी जागरण ने किया। इतना ही नहीं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा श्री अन्नन की खेती को लेकर जागरूकता का संकल्प भी कार्यक्रम का हिस्सा रहा।
इसके पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य योगेंद्र सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पीके सरोज के साथ दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र के साथ ही दैनिक जागरण के संस्थापक श्रद्धेय स्वर्गीय पूर्णचंद्र गुप्त व प्रधान संपादक स्वर्गीय नरेंद्र मोहन के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ किया। इसी कड़ी में शुक्ला आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत भी इसी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए कलाकारों ने श्री कृष्ण राधा नृत्य के जरिए समां बांध दिया। महाराष्ट्र का आयोजन मोर की तरह पंख फैला कर कलाकारों का नाच सराहनी रहा सामने मौजूद किसानों ने हर प्रस्तुति को सराहा। जिलाधिकारी ने जिले के बेहतर किसानों को सम्मानित करने का भी काम किया।
उन्होंने कहा कि उन्नत खेती को बढ़ावा देने के साथ श्री अन्न की खेती को भी करने की जरूरत है। रासायनिक की जगह जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में किसानों को काम करना चाहिए। कृषि एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें नवाचार की संभावनाएं ज्यादा हैं। किसानों को उन्नत तकनीक तथा कृषि यंत्रों के बारे में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बेहतर जानकारी मिलती है। इस तरह के कार्यक्रम निरंतर चलते रहने चाहिए। आर्थिक मजबूती का मजबूत स्तंभ कृषि ही है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि जागरण का प्रयास सराहनीय है। किसानों का सम्मान एक बेहतरीन प्रयास है। उनका मनोबल बढ़ेगा तो देश भी तरक्की की नई इबादत लिखेगा। एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य योगेंद्र सिंह ने कहा कि किसान ही किसी भी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। ऐसे में किसाने की खुशहाली के लिए हम सबको इस तरह के प्रयास करने चाहिए। उप संभागीय परिवहन अधिकारी पीके सरोज ने भी अपनी बात रखी। इसी क्रम मे संचालन के जरिए कवि त्यागी अशोका कृष्णम किसान सम्मान समारेाह को चार चांद लगा दिया।
----------------