प्रेस नोट थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर दिनांक 16.01.2024
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 अदद मोबाइल बरामद
गोरखपुर थाना कोतवाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कोतवाली गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-. 08/2024 धारा 379 भा0द0सं0 से संबंधित अभियुक्त राजेश गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी कांशीराम आवास चिड़ियाघर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को चोरी की एक अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी की गई है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 15.01.2024 को वादी मुकदमा द्वारा अपनी मोबाइल चोरी होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्रार्थना दिया गया था जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 सुनील कुमार सिंह थाना कोतवाली गोरखपुर
2. का0 मिथिलेश यादव थाना कोतवाली गोरखपुर
