आपराधिक षडयंत्र बनाकर लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 2,70,800 रूपया, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व मोबाइल बरामद
हम भारती न्यूज से यू पी हेड धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना चिलुवाताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगानें एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2024 धारा 406,193,120बी,411 भा0द0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. रंजीत पासवान पुत्र हरिराम पासवान निवासी महुअवा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर, 2. अफरोज अहमद पुत्र स्व0 फिरोज अहमद निवासी हुमायुँपुर उत्तरी वार्ड नं0 15 थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर व 3. साजन पुत्र अजीज अहमद निवासी हुमायुँपुर उत्तरी वार्ड नं0 15 थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 25.01.2024 को शाम को जरिए डायल-112 थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि रंजीत पासवान पुत्र हरिराम पासवान निवासी महुअवा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर अपने पिकअप से खलीलाबाद के व्यापारी से 2,70,800 रू0 लेकर गोरखपुर जा रहा था कि उत्तरासोत डोमिनगढ़ बन्धा मार्ग पर तीन अज्ञात पल्सर सवार बदमाशों ने गाड़ी में रखें उक्त रूपयों तथा रंजित उपरोक्त के मोबाईल को लूट लिया है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष चिलुआताल द्वारा मय फोर्स के मौके पर पहुँचकर गहनता से जाँच पड़ताल की गयी तो ज्ञात हुआ कि सूचनाकर्ता रंजीत पासवान किसी से 70,000 रू0 कर्ज लिया हुआ है तथा उसके बड़े भाई की शादी भी तय हो चुकी है, जिसके लिए पैसों के इंतजाम के लिए काफी दबाव में है । इसी कारण से रंजीत पासवान ने अपने दोस्त अफरोज एंव साजन से मिलकर एक योजना बनाया तथा उन्हें भी कुछ पैसें देने का प्रलोभन दिया । योजना के तहत दिनांक 25.01.2024 को सायं 6.00 PM बजे अपने दोस्त साजन एंव अपरोज को बुलाकर उक्त 2,70,800 रूपयों तथा अपने मोबाईल को दे दिया तथा लूट के सम्बन्ध में झूठी सूचना दे दिया । जिसके संबंध में थाना चिलुआताल पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम -
1.थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना चिलुआताल गोरखपुर
2.उ0नि0 दिग्विजय सिंह परमार चौकी प्रभारी मजनू थाना चिलुआताल गोरखपुर
3.उ0नि0 अभय उपाध्याय थाना चिलुआताल गोरखपुर
4.कां0 पवन कुमार यादव थाना चिलुआताल गोरखपुर
5.कां0 उपेन्द्र गौड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर
6.कां0 बलवन्त सिंह थाना चिलुआताल गोरखपुर
7.हे0कां0 विनोद सिंह थाना चिलुआताल गोरखपुर
