एक नफर वांछित गैगस्टर/हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक अदद मोबाइल बरामद
हम भारती न्यूज से यू पी हेड धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना बेलघाट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलघाट के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 07/2024 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना गोला जनपद गोरखपुर व मु0अ0सं0- 236/2023 धारा 457/380 भादवि व बढ़ोतरी धारा 411 भादवि थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर से संबंधित अभियुक्त/हिस्ट्रीशीटर वसीम अहमद पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम कौरा गहनी थाना सराय मीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से चोरी का 01 अदद मोबाइल बरामद किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी की टीम -
1. थानाध्यक्ष अवधेश चन्द्र मिश्र थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अवधेश तिवारी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
3. हे0कां0 मनोज चौधरी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
4. कां0 प्रदीप कुमार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
5. कां0 संग्राम यादव थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
6. कां0 मुकेश कुमार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
7. उ0नि0 श्री फूलेन्द्र यादव थाना गोला जनपद गोरखपुर
8. कां0 भास्कर थाना गोला जनपद गोरखपुर
9. कां0 दिवाकर थाना गोला जनपद गोरखपुर
