Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ठंड से बच्चो के स्वास्थ्य को देखते हुए प्री से 12 तक सभी स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद

 ठंड से बच्चो के स्वास्थ्य को देखते हुए प्री से 12 तक सभी स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने  ठण्ड एवं शीत लहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत सभी बोर्डों के  संचालित राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त व स्व वित्त पोषित समस्त विद्यालयों में कक्षा-पूर्व प्राथमिक के साथ ही कक्षा 1 से 12 तक  16 जनवरी से 18 से जनवरी, 2024 तक पठन-पाठन कार्य बन्द रहेगा।

जिन विद्यालयों में प्रैक्टिकल / प्री बोर्ड परीक्षा संचालित है, उन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाकर परीक्षा कराया जाय। बाहर /खुले में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जायेगा। विद्यार्थियों को ठण्ड से बचाव हेतु प्रत्येक कक्षा में तापमान सामान्य बनाये रखा जाय, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थायें विद्यालय प्रबन्धन द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। जहाँ सम्भव हो वहाँ विद्यालय प्रबन्धन द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑन लाइन माध्यम से कराया जा सकता है।

उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies