Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

खिचड़ी मेला-2024 के तैयारियों के संबंध में गोष्ठी का आयोजन

 खिचड़ी मेला-2024 के तैयारियों के संबंध में गोष्ठी का आयोजन



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर आज दिनांक 05.01.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस सभागार में आगामी खिचड़ी मेला की तैयारियों के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान उपाध्यक्ष जीडीए गोरखपुर, नगर आयुक्त/अपर जिलाधिकारी गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ, क्षेत्राधिकारी मंदिर सुरक्षा, क्षेत्राधिकारी यातायात, नि० यातायात, नि० गोरखनाथ मंदिर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें। उक्त गोष्ठी में निम्न आदेश/निर्देश दिए गयें – -


1. खिचड़ी मेला के दौरान यातायात प्रबंधन, रूट व्यवस्था व पार्किंग के संबंध में ।


2. श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु किए जाने वाले प्रबंध के संबंध में


3. मंदिर परिसर में इण्ट्री/एग्जिट के उचित प्रबंध किए जाने के संबंध में।


4. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टीगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के संबंध में


5. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टीगत संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग, कैमरो की स्थापना के संबंध में ।


6. आपात स्थिति जैसे आग लगने के दौरान फायर सर्विस आदि का उचित प्रबंध ।


7. खिचड़ी मेले के दौरान ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से निगरानी करने के संबध में।


8. मंदिर परिसर में सुरक्षा व सुगमता से दर्शनार्थी दर्शन/पूजन कर सके इसके लिए उचित प्रबंध करने के संबंध में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies