लोकसभा चुनाव व "Predictive Policing” के संबंध में गोष्ठी का आयोजन
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर आज दिनांक 05.01.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों व "Predictive Policing” के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जीतेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दू प्रभा सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात श्याम देव, समस्त स०पु०अ०/क्षेत्राधिकारी, सीएफओ गोरखपुर व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक चुनाव सेल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । गोष्ठी के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा संबंधित को आदेश निर्देश दिए गये - -
1. गोष्ठी में “आगामी लोकसभा चुनाव" को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करानें हेतु चुनाव से संबंधित सूचनाओं का समयबद्ध व सटीक संकलन तथा विश्लेषण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
2. "Predictive Policing" के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कितने अभियोग पंजीकृत हुए, कौन-कौन से अपराध किन-किन थाना क्षेत्रों में वर्ष के किस तिथि व समय में हुए इन सभी बिन्दुओं का संज्ञान लेते हुए वर्ष 2024 में किस प्रकार अपराधों की रोकथाम की जाए तथा कैसे अपराधों के आकड़ों में कमी लाया जाए इस संबंध में चर्चा की गयी तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।
3. गोष्ठी के दौरान महिला संबंधी अपराधों एवं साइबर अपराधों पर अंकुश लगानें हेतु शिकायतों के त्वरित संज्ञान व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित को दिशा-निर्देश दिए गये।
