पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने अपने केंद्रीय कार्यालय पर दिव्यांग रेल कर्मियों के साथ मनाया 215 वा लुई ब्रेल दिवस
महामंत्री विनोद राय ने दिव्यांग रेल कर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उच्च अधिकारियों से उन समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर 215 वा लुई ब्रेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सैकड़ो दिव्यांग कर्मचारी तथा पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। सभा में बोलते हुए महामंत्री विनोद राय ने कहा की दिव्यांग होना कोई कमजोरी नहीं है बल्कि हम सभी को सभी दिव्यांग साथियों की मदद करनी चाहिए उनका उचित सम्मान किया जाना चाहिए। महामंत्री विनोद राय ने दिव्यांग कर्मचारियो के समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के समाधान हेतु टेलीफोन पर बात किया। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि सभी दिव्यांग कर्मचारियो के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के दरवाजे खुले हैं तथा उनकी समस्याओं के प्रति संघ गंभीरता से सोचती है। 215 वे लुई ब्रेल दिवस पर सभी दिव्यांग कर्मचारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा मिष्ठान वितरित किया गया। सभी दिव्यांग कर्मचारियो ने महामंत्री विनोद राय तथा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की हम सभी दिव्यांग कर्मचारी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के साथ खड़े हैं ।कार्यक्रम में दिव्यांग कर्मचारी श्री अभिषेक गुप्ता ,परशुराम वर्मा ,शांति चौरसिया, सूरज अग्रहरि ,रमेश वर्मा, कौशलेंद्र, शशिकांत, अष्टभुजा राय, रुद्र प्रताप शामिल हुए तथा पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी,के एम मिश्रा, संजीव धर ,दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह,ए बी पांडे ,अनिल दुबे, अजय त्रिपाठी ,दीपक प्रजापति, हरकेश बहादुर सिंह, धीरज यादव, चंद्रिका अजीत सिंह इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
