Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

संभल (बहजोई) 3 जनवरी 2024 आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन एवं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति,हमारी पहचान के कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



संभल (बहजोई) 3 जनवरी 2024 आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन एवं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति,हमारी पहचान के कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।





       जिसमें प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत, विकासखंड, तहसील एवं जनपद मुख्यालय पर चयनित कला एवं संगीत से संबंधित कलाकारों की प्रतियोगिता के बारे में समस्त संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया।

    हमारी संस्कृति, हमारी पहचान संस्कृति उत्सव की नोडल अधिकारी डॉक्टर ममता राजपूत ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं कार्यक्रम के नामित नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकासखंड स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए जिससे कलाकारों का चयन हो सके। इसके उपरांत जिला मुख्यालय स्तर पर इस प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया जाएगा। 

     इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies