Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वसूली शिविर में पहुंचकर जमा करें अपना कर आज शिविर में जमा किए गए 58542 रूपये

 वसूली शिविर में पहुंचकर जमा करें अपना कर आज शिविर में जमा किए गए 58542 रूपये



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर आज  जोन नं0-01, 02, एवं जोन नं0-05 के अन्तर्गत सम्पत्ति कर वसूली शिविर का आयोजन किया गया वार्ड सं0- 03 टुकड़ा नं0-01 (दिव्येश्वर मन्दिर पर) शिविर का आयोजन किया गया इसी प्रकार जोन नं0- 01, 02, एवं जोन नं0-05 में वार्ड सं0 19, 25 व 04 में विभिन्न स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कुल रूपया 58542.00 की वसूली प्राप्त हुई। दिनांक 31.01.2024 तक यह शिविर विभिन्न स्थलों पर आयोजित किये जायेगें। दिनांक 09.01.2024 को वार्ड सं0- 03 टुकड़ा नं0- 01 में दिव्येश्वर मन्दिर पर, वार्ड सं0- 15 गोपलापुर सहारा स्टेट, वार्ड सं0- 19 विजेता होटल नौसड़, वार्ड सं0- 25 रावत पाठशाला तुर्कमानपुर, वार्ड सं0- 45 फहफिल मैरेज इलाहीबाग, वार्ड सं0- 33 रसूलपुर गोरखनाथ इमामबाड़ा के पास, वार्ड सं0- 12 फुलवारी मैरेज हाल, वार्ड सं0- 32 काली मन्दिर माधोपुर, वार्ड सं0- 22 जटेपुर उत्तरी काली मन्दिर के पास, वार्ड सं0- 54 अजय यादव मा० पार्षद जी के मकान के पास आयोजित किया जायेगा। समस्त नगरवासीयों से अपील है कि इन शिविरों का लाभ उठायें और 31 जनवरी, 2024 तक अपना संपत्ति कर का भुगतान करते हुए नियमानुसार 10 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies