Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कार्य-संस्कृति से ही उत्तरदायित्व का निर्वहन संभव हो पाएगा - जिलाधिकारी

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार


 कार्य-संस्कृति से ही उत्तरदायित्व का निर्वहन संभव हो पाएगा - जिलाधिकारी




सारण, छपरा 08 जनवरी : जिला पदाधिकारी सारण श्री अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।बैठक में में कार्य संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया। सभागार में जिला के सभी विभागों के कार्यालय प्रधान एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। 

 जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला में विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ सभी विभागों के महत्वपूर्ण योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विभागों के पदाधिकारीगण अपनी पूर्ण दक्षता के साथ प्रतिबद्ध होकर अपने दायित्वों का स समय निर्वहन करें। सभी पदाधिकारीगण अपने से संबद्ध कार्यों को पूर्ण करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। प्रखंड एवं अंचल में विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगणों के लिए कार्यालय में बैठने का एक निश्चित समय सूचना पट पर अवश्य प्रदर्शित हो। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक होगा। क्योंकि सरकार की छवि प्रखंड-अंचल में हो रहे जनता के सामान्य कार्यों को आसानी से संपादित होने पर ही बनती है। जिला के सभी विभागों के कार्यों की प्रत्येक महीने समीक्षा की जाएगी। अतः सभी संबंधित पदाधिकारीगणों को अपने-अपने विभागों के सरकारी पत्रों का रखरखाव आगत पंजी के जरिए प्रदर्शित करना आवश्यक होगा । कार्यालयों का नियमित निरीक्षण वरीय पदाधिकारी गणों के द्वारा किया जाएगा। लंबित कोर्ट केसो की विस्तार से समीक्षा भी की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि के एवज में रैयतो को भुगतान हेतु विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। प्राकृतिक आपदा से मृत हुए व्यक्तियों के आश्रित परिजनों को अनुग्रह अनुदान की राशि नियमानुसार तत्काल देने का निर्देश दिया गया। गलत विद्युत विपत्र के सुधार हेतु विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को अपने अपने कार्यालयों की साफ-सफाई एवं कर्मियों की समय पर कार्यालय में उपस्थिति के साथ-साथ कागजातों के ढंग से रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन को टीम वर्क की भावना से काम करना चाहिए विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से लक्षित कार्यों को आसानी से संपादित किया जा सकता है। बैठक में उप विकास आयुक्त सारण, प्रियंका रानी, अपर समाहर्ता सारण मो मुमताज आलम, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, कार्य विभागों के अभियंतागण सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies